Others States

पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या मामले में सांसद प्रियंका गांधी ने किया राज्य सरकार से जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की मांग

तारिक खान

डेस्क: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मौत के मामले में सख़्त और जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका गांधीने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार स्तब्ध करने वाला है। खबरों के मुताबिक़ मुकेश जी ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।’

उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुवे कहा है कि ‘मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई हो, दोषियों को कड़ी सज़ा मिले और दिवंगत के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी पर विचार किया जाए।‘ बताते चले कि छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर के टीवी पत्रकार, मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था।

33 वर्षीय मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात से ही अपने घर से लापता थे। मुकेश चंद्राकर यूट्यूब पर एक लोकप्रिय चैनल ‘बस्तर जंक्शन’ का संचालन करते थे, जिसमें वे बस्तर की अंदरूनी ख़बरें प्रसारित करते थे। उन्होंने भ्रष्टाचार से सम्बन्धित कई बड़े खुलासे अपने युट्यूब चैनल पर किया था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts