Crime

सैफ अली खान पर कातिलाना हमला करने वाले शरिफुल इस्लाम की मिली मुंबई पुलिस को 24 जनवरी तक की कस्टडी

शफी उस्मानी

डेस्क: अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हुए हमले के मामले में अभियुक्त मोहम्मद शरीफ़ुल इस्लाम शहज़ाद को 24 जनवरी तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है। अभियुक्त मोहम्मद शरीफु़ल इस्लाम शहज़ाद के वकील संदीप शेखाने ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा,’पांच दिन के लिए पुलिस कस्टडी दी गई है और इन पांच दिनों में रिपोर्ट उन्हें देने के लिए कहा गया है।’

अभियुक्त इस्लाम शहज़ाद के वकील के मुताबिक़, ‘कोई ऐसा सबूत नहीं है कि वह बांग्लादेशी हैं और वह छह महीने पहले भारत आए हैं, यह ग़लत बयान है, सात साल के ऊपर से वह यहीं पर रह रहे थे। परिवार के लोग दबाव के वजह से यहां नहीं आ पाए हैं, ज़मानत के वक़्त वह आ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘यह 43ए का साफ़ उल्लंघन है। कोई उचित जांच नहीं की गई है।’

उनका मानना है कि, ‘सैफ़ अली ख़ान ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है या उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है जिससे उनके लिए किसी राज्य, बांग्लादेश या किसी देश से खतरा पैदा हो।’ सैफ़ अली ख़ान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित घर में कई बार चाकू से हमला किया गया था। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts