तारिक आज़मी
डेस्क: प्रयागराज में कुम्भ मेले को बम से उड़ा देने की इन्स्टाग्राम आईडी नासिर पठान की धमकी के बाद युपी पुलिस की नींद उड़ गई थी। मामले की गंभीरता को समझते हुवे उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिन रात एक कर दिया। धमकी देने वाले की आईडी नासिर पठान नाम से होने के से तमाम सोशल मीडिया के नफरती चिंटूओ को मौका मिला और नफरतो का दौर जारी हो गया था।
प्रयागराज से आई पुलिस टीम के अधिकारियों ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को शहीदगंज में छापेमारी करते हुए धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार करते हुए उसे अपने साथ लेकर चली गई। यूपी पुलिस ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को शहीदगंज पंचायत के वार्ड 4 में छापेमारी करते हुए धमकी देने वाले युवक आयुष कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आयुष कुमार जायसवाल को यूपी पुलिस गिरफ्तार करते हुए अपने साथ लेकर चली गई।
सोशल मीडिया पर नासिर पठान बनकर कुम्भ मेले को उड़ाने की धमकी देने वाला आयुष कुमार जायसवाल काफी शातिर दिमाग का बताया जा रहा है। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल शहीदगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 निवासी जय किशोर जायसवाल का पुत्र है। गिरफ्तारी के बाद से भवानीपुर पुलिस सहित धमदाहा अनुमंडल की पुलिस आयुष कुमार जायसवाल के संबंध में काफी गहराई से जांच में जुटी हुई है। पुलिस आयुष कुमार जायसवाल के संबंधों के बारे में भी काफी गहराई से जांच में जुट गई है।
शातिर दिमाग का आयुष बीते 31 दिसंबर को धमकी देने के बाद आयुष कुमार जायसवाल नेपाल चला गया था। आयुष जायसवाल के साथ और कौन-कौन लोग नेपाल गए थे, पुलिस इसका पता लगाने का काम भी कर रही है। पुलिस इस बात का पता भी लगाने में जुट गई है कि आयुष जायसवाल नेपाल में कहां और क्यों गया था? वह नेपाल में किन-किन लोगों से मिला था? पुलिस इसका भी पता लगाने में जुट गई है।
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रयागराज में कुंभ मेले में बम ब्लास्ट कर मेले को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आयुष जायसवाल को यूपी पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जांच की जाएगी। फेक आईडी बनाकर कुंभ मेले को उड़ाने की धमकी देने को लेकर उसके खिलाफ यूपी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…