आदिल अहमद
डेस्क: बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी ने करावल नगर से वर्तमान बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को टिकट दिया है। अपना टिकट काटे जाने से नाराज़ भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि बेशक यह फैसला पार्टी का गलत है।
वहीं कपिल मिश्रा ने विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने पर कहा कि वो पार्टी के आभारी हैं। जबकि कपिल मिश्रा ने कहा, ‘मैं आभारी हूं। पार्टी के नेतृत्व ने ये भरोसा जताया, करावल नगर से मुझे प्रत्याशी बनाया गया है। पहले भी मैं वहां से विधायक रहा हूं और मेरी मां भी वहां से जनप्रतिनिधि रही हैं। करावल नगर की जनता में एक उत्साह और सकारात्मकता है।’ इससे पहले बीजेपी ने चार जनवरी को 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक बीजेपी ने कुल 58 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को मतगणना होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…