अनिल कुमार
पटना: बिहार के पश्चिमी चंपारण ज़िले के एक गांव में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यह मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण ज़िले के नरकटियागंज के लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव का है। हालांकि नरकटियागंज के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर जय प्रकाश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए इन मौतों को ‘स्वाभाविक मृत्यु’ बताया है।
इन मौतों पर गांव के लोग कुछ नहीं कह रहे हैं। हालांकि कई स्थानीय मीडिया में गांव में कथित तौर पर देशी शराब के खाली पाउच की फोटो दिखाई जा रही है। पश्चिमी चंपारण के एसपी शौर्य सुमन का कहना है, ‘हम लोगों ने इसकी जाँच के लिए एक टीम का गठन किया है। साथ ही मेडिकल टीम बनाई है जो कि मठिया के साथ-साथ आसपास के गांव में भी किसी व्यक्ति की बीमारी की सूचना और इलाज पर नज़र रखेगी। जिन घरों में मौत हुई है, उनके घरवालों से पूछताछ की गई है। मृतक अलग-अलग आयु वर्ग के हैं। जाँच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…