तारिक खान
डेस्क: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दफ्तर के बाहर भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुवे धरनारत प्रदर्शनकारियों में दो छात्रो की गिरफ़्तारी पर अब सियासत गर्म हो गई है। इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा धरनारत अभ्यर्थियों से मुलाकात कर बातचीत किया गया था। इसके बाद हुई इस गिरफ़्तारी ने सियासत को गरमाने का और मौका दे दिया है।
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, ‘सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्ज़ाम समय पर नहीं होते। एग्ज़ाम हों तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। और जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है।’ उन्होंने कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए एक पोस्ट को रिपोस्ट किया। इस पोस्ट में गिरफ़्तार किए गए दोनों लोगों की जेल के बाहर खड़े तस्वीर शेयर की गई है।
एक्स पर किए गए इस पोस्ट में लिखा है, ‘मुख्यमंत्री मोहन यादव से समत्व भवन में एमपीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण से विचार कर रही है। प्रतिनिधिमंडल की मांगों के निराकरण के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…