ईदुल अमीन
डेस्क: वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति ने मंजूरी दे दी है। विधेयक में 44 संशोधनों को लेकर चर्चा हुई थी। चर्चा के बाद वोटिंग हुई जिसके आधार पर एनडीए के सुझाए गए 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, विपक्षी सांसदों ने जिन संशोधनों को सुझाया था उन्हें खारिज कर दिया गया है। इस दरमियान हुई वोटिंग में सत्ता पक्ष के पाले में 16 वोट आये जबकि विपक्ष के पाले में 10 वोट आये।
अब वक्फ ट्रिब्यूनल में दो की जगह तीन सदस्य होंगे। तीसरा शख्स इस्लामिक स्कॉलर होगा। पहले ट्रिब्यूनल में केवल दो सदस्यों का प्रावधान था। अगर कोई संपत्ति पहले से ही रजिस्टर है तो संशोधित वक्फ कानून उस पर लागू नहीं होगा। हालांकि, इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, 90 प्रतिशत वक्फ संपत्तियां वास्तव में पंजीकृत नहीं हैं।
इसके अलावा वक्फ की शक्तियां कलेक्टर से हटाकर अब ऐसे अधिकारी के हाथों में होंगी जिसे राज्य सरकार ने नियुक्त किया हो। पहले के प्रावधान में कलेक्टर वक्फ संपत्ति का सर्वेक्षण करने के लिए अधिकृत होता था। लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा नियुक्त कोई भी अधिकारी वक्फ संपत्ति की देखरेख और निगरानी करेगा। जेपीसी का मसौदा 28 जनवरी को सर्कुलेट किया जाएगा जबकि 29 जनवरी को इसे आधिकारिक तौर पर अडॉप्ट किया जाएगा।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जेपीसी में उन्हें बोलने तक का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा ‘आज जो हुआ, वो पहले से तय था। हमें बोलने तक का समय नहीं दिया गया। किसी तरह के नियम का पालन नहीं किया गया।’ बताते चले कि वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी बजट सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। बजट सत्र एक फरवरी से शुरू हो रहा है।
जेपीसी ने जो संशोधन मंज़ूर किये है उस पर जेपीसी सदस्य सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि ‘यह देश के अल्पसंख्यकों के साथ एक मज़ाक है। वक्फ बोर्ड के प्रावधान को जिस तरह से लागू किया जा रहा है उससे देश के संविधान को बुलडोजर से कुचल दिया गया है। इससे यह साफ पता लग रहा कि जिस विधेयक को लाया गया वो केवल मजाक है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…