आदिल अहमद
डेस्क: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रभान पासवान को उम्मीदवार बनाया है। अयोध्या जिले की इस सीट पर हो रहा उपचुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी यहां की संसदीय सीट हार गई थी। ये विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी।
बताया जाता है कि चंद्रभान पिछले दो सालों से मिल्कीपुर विधानसभा में सक्रिय थे। उनका परिवार मूल रूप से सूरत में साड़ी का कारोबार करता है। रुदौली में भी वे इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। उनके पिता राम लखन दास ग्राम प्रधान हैं। इससे पहले, 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां से पूर्व विधायक गोरखनाथ को चुनाव में उतारा था। लेकिन उन्हें हार मिली थी। सपा के अवधेश प्रसाद ने 13 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता था। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व विधायक गोरखनाथ भी टिकट के लिए जोर लगा रहे थे। कई और नेता भी रेस में थे। लेकिन लंबे मंथन के बाद पार्टी ने चंद्रभान पर भरोसा जताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…