आदिल अहमद
डेस्क: यूक्रेन में युद्ध ख़त्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद रूस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। रूस ने कहा कि वह ‘बराबरी का संवाद और आपसी सम्मानपूर्ण संवाद के लिए तैयार है।’ यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने रूस को चेतावनी दी थी कि अगर मॉस्को ने यूक्रेन में जंग बंद नहीं किया तो उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
कल रूस के संयुक्त राष्ट्र उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने कहा था कि ‘रूस कोई भी अगला क़दम उठाने से पहले यह जानना चाहेगा कि युद्ध ख़त्म करने के समझौते में ट्रंप क्या चाहते हैं।’ ट्रंप ने बुधवार को ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, ‘मैं रूस को नुकसान पहुंचाने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं रूसी लोगों को प्यार करता हूं और मैंने राष्ट्रपति पुतिन से हमेशा अच्छे रिश्ते बनाए रखे, बावजूद कि रेडिकल लेफ़्ट रशिया का हंगामा खड़ा किया गया।’
उन्होंने लिखा था कि ‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध जीतने में हमारी मदद की थी और इस दौरान उसने लगभग 60 लाख लोगों को गंवाया। ये कहा जा रहा है कि अर्थव्यवस्था के संकट से जूझते रूस और राष्ट्रपति पुतिन को मैं बड़ी राहत दूंगा। मैं उनसे कहने वाला हूं इस बेकार के युद्ध को बंद करो और समझौता करो। यह जंग और बदतर ही होती जाएगी। अगर हम कोई समझौता नहीं कर पाए तो मेरे पास रूस पर भारी भरकम टैक्स और आयात शुल्क थोपने और रूसी सामानों पर प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…