फारुख हुसैन
डेस्क: आज संभल में नखास थाना इलाके के रायसत्ती पुलिस चौकी में हिरासत में लिए गए इरफान की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस चौकी में हंगामा काट दिया। बड़ी तादाद में सैकड़ों लोगों ने पुलिस चौकी में घेर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने लेकर गई।
मौके पर नखासा और असमोली थाना प्रभारी के अलावा असमोली क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह और एएसपी श्रीशचंद्र पहुंच गए। किसी तरह से लोगों को समझाया गया। भीड़ बढ़ती देख आरएऍफ़ और आरआरऍफ़ और को भी बुला लिया गया। यहां परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के टॉर्चर के चलते इरफान की मौत हुई है। संभल एसपी ने जानकारी दी कि शायद हृदय गति रुकने की वजह से उसकी मौत हुई है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का क्या कारण है ये अभी पूरी तरह साफ नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है। जो आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें दवा खाने नहीं दी गई, वो पूरी तरह बेकार और निराधार है। चौकी पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं। कुछ ही मिनट पिता-पुत्र यहां रुके। चौकी प्रभारी द्वारा खुद दवा खाने के लिए दी गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…