तारिक आज़मी
डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उनका उपचार चल रहा है। सैफ अली खान को कई जगह चोट आई है जिसमे दो चोट गंभीर प्रकृति की है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताये जा रहे है।
अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हमला होने के बाद उनकी स्थिति के बारे में लीलावती अस्पताल ने बताया है। मामले पर अभिनेत्री और सैफ़ अली ख़ान की पत्नी करीना कपूर की पीआर एजेंसी ने भी बयान जारी किया है।लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉक्टर नीरज उत्तमणी ने कहा, ‘सैफ़ पर उनके ब्रांदा वाले घर में अज्ञात शख़्स ने हमला किया। उन्हें करीब साढ़े तीन बजे लीलावती अस्पताल लाया गया। उन्हें छह जगह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक घाव रीढ़ के पास है। उनकी सर्जरी की जा रही है। ये चोट कितनी गहरी है, इस बारे में सर्जरी के बाद बताया जा सकेगा।’
करीना कपूर की पीआर एजेंसी की ओर से भी ये बताया गया है कि उनके और सैफ़ के घर में चोरी की कोशिश हुई है। सैफ़ के हाथ में चोट आई है और वह अस्पताल में हैं। परिवार के बाकी सदस्य बिल्कुल ठीक हैं। बयान में कहा गया है, ‘हम मीडिया और फैन्स से धैर्य बनाए रखने और अटकलबाज़ी न करने का निवेदन करते हैं क्योंकि पुलिस पहले ही इस मामले की जाँच में जुटी हुई है। आप सबकी चिंताओं के लिए शुक्रिया।’
सैफ अली खाना पर हमले के सम्बन्ध में चिरंजीवी ने कहा,‘सैफ़ अली ख़ान पर एक घुसपैठिए द्वारा हमले की खबर से बेहद परेशान हूँ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’ वहीं जूनियर एनटीआर ने कहा, ‘सैफ़ सर पर हमले के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूँ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।’
अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर हुए हमले के बाद उनके ब्रांद्रा वाले घर से फिंगर प्रिंट यानी उंगली के निशान जमा किए गए हैं। एक कर्मचारी ने कहा, ‘फिंगर प्रिंट विभाग से हैं। हमने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। आगे की प्रक्रिया के बारे में हमारे सीनियर बताएंगे।’ अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ है और उन्हें इसके बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…