तारिक आज़मी
डेस्क: Maha Kumbh 2025 मेले के दरमियान मौनी अमावस्या यानि 29 जनवरी को तड़के करीब दो बजे मची भगदड़ में प्रशासन द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार लगभग 30 लोगों की मौत हुई है। डीआईजी ने पत्रकार आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी है। घटना से सियासी हलचल से लेकर प्रशासनिक खलबली तक मची हुई है।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि “इतने बड़े आयोजन और भीड़ में छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरदोई में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो जहां जगह मिले, वहीं स्नान कर लें और अफवाहों से बचें। सरकार पूरी तरह मुस्तैद है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इतने बड़े आयोजन और भीड़ में छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।‘
यही नहीं संजय निषाद ने दावा किया कि दुनिया में शायद ही कहीं इतनी बड़ी भीड़ का इतना बड़ा प्रबंधन होता है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के महाकुंभ पर दिए बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। निषाद ने कहा, “ये उनके निजी विचार हो सकते हैं। ये घटना दुखद है। हमारी संवेदनाएं सभी के साथ हैं। अगली बार कोशिश होगी कि जिन जगहों पर घाट बने हों, केवल उन्हीं जगहों पर स्नान का प्रबंध किया जाए।’
हालांकि कुछ ही घंटों में संजय निषाद को सफाई जारी करनी पड़ी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पहले वाले बयान पर कहा कि उनकी ‘जुबान फिसल’ गई थी। कहा कि घटना से सब लोग दुखी हैं। संजय निषाद का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग अलग अलग तरीके से इस बयान की व्याख्या भी करने में लगे हुवे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…