तारिक खान
डेस्क: राजस्थान के कोटा ज़िले के ग्रामीण इलाक़े के एक स्कूल में 16 बच्चे बेहोश हो गए हैं। आरोपों के मुताबिक़ स्कूल के पास ही मौजूद एक फ़ैक्ट्री में हुए गैस रिसाव की वजह से बच्चे बेहोश हुए हैं। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौजूद हैं।
केके शर्मा का यह भी कहना है कि स्कूल के पास ही मौजूद एक फर्टिलाइजर कंपनी से गैस रिसाव हुआ था। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत ही मौके पर पहुंचे कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुजीत शंकर अभी भी स्कूल में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि ‘स्कूल में बच्चों के बेहोश होने के कारणों की जांच कर रहे हैं। बच्चे किस कारण बेहोश हुए हैं, यह अभी कहना जल्दबाजी है, हम घटना की वजहों की जांच कर रहे हैं।’
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यह घटना सिम्लिया पुलिस थाना इलाक़े में हुई है। इस घटना से जुड़ी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल के क़रीब फर्टिलाइजर कंपनी से अमोनिया गैस के रिसाव होने के कारण बच्चे बेहोश हुए थे। इस मामले पर शिक्षा मंत्री मदन ने कहा, ‘सीएफसीएल कंपनी से गैस रिसाव के कारण स्थानीय सरकारी स्कूल में बेहोश हुए 16 बच्चों को तत्काल चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया गया। पाँच बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…