ईदुल अमीन
डेस्क: असम विधानसभा ने पिछले साल लिए गए फैसले को लागू करते हुए शुक्रवार (जुमे) को मुस्लिम विधायकों को नमाज पढ़ने के लिए दिए जाने वाले दो घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे औपनिवेशिक युग की प्रथाओं को खत्म करने की दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ब्रेक की शुरुआत सबसे पहले 1937 में मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने की थी और इसे हटाने से क्रियाशीलता बढ़ जाती है ।
उन्होंने कहा, ‘आज मेरी पार्टी और एआईयूडीएफ के विधायक महत्वपूर्ण चर्चा में भाग नहीं ले पाए क्योंकि वे नमाज पढ़ने गए थे। चूंकि यह केवल शुक्रवार के लिए है, मुझे लगता है कि इसके लिए प्रावधान किया जा सकता है।’ वहीं एआईयूडीएफ के विधायक रफीकुल इस्लाम ने सत्तारूढ़ भाजपा पर विधानसभा में अपने बहुमत का दुरुपयोग करके निर्णय थोपने का आरोप लगाया।
उनका कहना है, ‘विधानसभा में लगभग 30 मुस्लिम विधायक हैं, हमने इस कदम के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए थे, लेकिन उनके (भाजपा) पास बहुमत है और वे उसके आधार पर इसे थोप रहे हैं। इस ब्रेक को खत्म करने का फैसला विधानसभा की नियम समिति ने पिछले साल अगस्त में लिया था। इस कदम का बचाव करते हुए स्पीकर बिस्वजीत दैमारी ने कहा कि संविधान की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति को ध्यान में रखते हुए विधानसभा को किसी अन्य दिन की तरह शुक्रवार को भी काम करना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…