रेहान सिद्दीकी
डेस्क: संसद के बजट सत्र में कुंभ के दौरान हुए हादसे पर हंगामा जारी है। इस बीच बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने आज पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के समस्त आरोपों को सिरे से खारिज करते हुवे कहा है कि विपक्ष का काम बोलना है। कुम्भ में इतना बड़ा ऐसा कुछ नहीं हुआ हा।
पत्रकारों के सवालों पर हेमा मालिनी ने कहा, ‘कुंभ में घटना हुई थी, ये सही है। लेकिन (कुंभ में) इतना बड़ा, ऐसा कुछ नहीं हुआ था। यह बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित किया गया है। जो कुछ हुआ उसे बहुत ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।’ कुंभ में सेना की तैनाती की अखिलेश यादव की मांग पर हेमा मालिनी ने कहा है कि यूपी सरकार कुंभ मेले को बहुत अच्छा संभाल रही है। हेमा मालिनी ने कहा, ‘(कुंभ में इंतज़ाम) पहले भी बहुत अच्छा था और हादसे के बाद और अच्छा हो गया है, वहां इतने लोग आ रहे हैं, फिर भी हम सबसे अच्छा प्रयास कर रहे हैं।’
zउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 28 और 29 जनवरी की दरमयानी रात को मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ हो गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 60 लोग घायल हुए थे। हालांकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत का दावा कर रहे हैं और यूपी सरकार पर सही आंकड़े को छिपाने का आरोप लगा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…