National

सिख दंगो से जुड़े एक मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार को अदालत ने ठहराया दोषी

सबा अंसारी

डेस्क: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के एक मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी ठहराया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़ दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया है।

इस मामले पर 18 फ़रवरी को सज़ा सुनाई जाएगी। फ़िलहाल सज्जन कुमार 1984 के ही सिख विरोधी दंगों के एक और मामले में उम्र क़ैद की सज़ा काट रहे हैं। सज्जन कुमार कांग्रेस के नेता रहे हैं और 1970 के दशक से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। सज्जन ने सबसे पहले 1977 में दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ा और पार्षद चुने गए। 1980 में सज्जन कुमार ने लोकसभा चुनावों में चौधरी ब्रह्म प्रकाश को शिकस्त दी और पहली बार सांसद बने।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts