ईदुल अमीन
डेस्क: प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले की व्यवस्था पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के नेताओं के बीच बयानबाज़ी लगातार जारी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि कुंभ में बदइंतज़ामी की वजह से जो बड़े-बुज़ुर्ग लोग पुण्य नहीं कमा पाए, उसकी ज़िम्मेदारी उत्तर प्रदेश बीजेपी की है।
वहीं समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने आरोप लगाया है, ‘ये (बीजेपी) आस्था और व्यवस्था में तालमेल नहीं बैठा पाए हैं और इसलिए यह सब हुआ है। ये कुंभ में साफ पानी तक नहीं दे पाए हैं। साफ पानी केवल वीआईपी लोगों को मिला है। कुंभ सदियों पुराना है और हमारी सरकार में भी कुंभ 2 बार लगा था। यहां (कुंभ में) कभी अव्यवस्था नहीं हुई।’
राज्य सरकार पर विपक्षी नेताओं के आरोप पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं समझ नहीं पाता हूं कि अखिलेश यादव को इतनी बेचैनी क्यों हैं। जो ख़ुद एक सामंतवदी परिवार से जुड़े हुए हैं और वो इस तरह की बात बता रहे हैं जैसे बहुत पीड़ित हैं, वंचित हैं, दुखी हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…