मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर के महाराजपुर स्थित सिकठिया में हुई किशोरी के हत्या प्रकरण में पुलिस ने आरोपी उदयभान को गिरफ्तार कर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया है. इस प्रकरण में आज डीसीपी पूर्वी ने पत्रकारों से खुलास के सम्बन्ध में जानकारी मुहैया करवाते हुवे बताया कि आरोपी उदयभान किशोरी को बदनीयती के अरहर के खेत में ले गया था, मगर मृतका ने जब उसका विरोध किया तो उसने गुस्से में उसका गला दबा कर हत्या कर दिया. आरोपी को मंगलवार रात सरसौल आरओबी के पास से गिरफ्तार किया गया है।
डीसीपी ने बताया कि परिजनों के शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें सिकठिया निवासी आरोपी उदयभान (24) का नाम सामने आया। इस बीच सुरागरसी पर आरोपी उदयभान को मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे सरसौल आरओबी के पास से महाराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में गुमराह करने का प्रयास किया। कहा कि वह वहां गया ही नहीं, लेकिन पुलिस के पास मौजूद एविडेंस और लोगों से मिली जानकारी के सवालों पर यह टूट गया। बताया कि घटना के दिन वह पीड़ित घर के सामने गुल्ली डंडा खेल रहा था।
इस दौरान उसकी बेटी उसे बकरी की तलाश में जाती हुई दिखी। इस दौरान वह शराब के नशे में था, फिर बदनीयती से उसके साथ बकरी तलाश कराने के बहाने से उसे लक्स ईंट के भट्टे के सामने अरहर के खेत में ले गया। फिर उसे बुरी नियत से पकड़ लिया। उसके चिल्लाने और घर में शिकायत की धमकी पर पकड़े जाने की बात से डर गया। फिर गुस्से में उसे उठाकर पटक दिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके गांव में उसके लापता होने की चर्चा शुरू होने पर दिव्यांशी के परिजनों के साथ तलाश करने का नाटक करने लगा। इससे उस पर किसी को शक न हो। डीसीपी ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है, इसका सहयोग करने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…