शफी उस्मानी
डेस्क: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे से प्रभावित लोगों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से मुआवज़े का एलान किया गया है। भारतीय रेलवे की ओर से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई को एक प्रत्यक्षदर्शी हीरालाल महतो ने बताया, ‘जब यह घोषणा हुई कि प्लेटफ़ॉर्म नंबर 12 पर आने वाली ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म 16 पर आएगी, तो इसके बाद दोनों तरफ़ से लोग आने लगे। ऐसे में भगदड़ मच गई। पुल के ऊपर ही लोग घायल हो गए थे। कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कोई भीड़ को कंट्रोल करने वाला नहीं था। प्रशासन यहां एक घंटे के बाद पहुंचा। अब तो यहां झाड़ू भी लग गई, सफ़ाई हो गई। मगर, जब भगदड़ मची थी, तब यहां कोई नहीं था।’ वहीं, एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी रवि ने बताया, ‘मैं यहां पर ही था। भगदड़ साढ़े नौ बजे के आसपास मच गई थी। जब प्लेटफ़ॉर्म नंबर 13 पर मौजूद लोगों ने प्लेटफ़ॉर्म नंबर 14 और 15 पर खड़ी ट्रेनों को देखा, तो वो सभी लोग इधर की ओर आ गए। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि नहीं रुक पाई। प्लेटफ़ॉर्म नहीं चेंज किया गया था।’
लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) की सीएमएस रितु सक्सेना ने मीडिया को बताया था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 15 लोगों की मौत हुई है। बाद में यह संख्या बढ़कर 18 हो गई। रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के सवाल पर डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने कहा, ‘भगदड़ क्यों मची, वो जांच होने के बाद सामने आएगा। यह काम रेलवे करेगा। भीड़ का अंदाज़ा हम लोगों ने लगाया था। लेकिन, दो ट्रेनों का लेट हो जाना और वहां ज़्यादा लोगों के इकट्ठा हो जाने के कारण ऐसी स्थिति बनी। तथ्य तलाशने का काम रेलवे करेगा।’ मल्होत्रा ने बताया, ‘9 बजे के आसपास जो ट्रेन थी, उस समय भीड़ बढ़ी। जब एक जगह पर ज़्यादा लोग होंगे और ट्रेन का इंतज़ार करेंगे, कोई ग़लत सूचना फ़ैलेगी तो उससे भी भगदड़ मचेगी। अब ये पॉइंट कि क्यों हुआ। वो पॉइंट आएगा जांच होने के बाद, जो रेलवे करेगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…