प्रतीकात्मक तस्वीर
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर में गत बुधवार को संत रविदास जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने एससीएसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पड़सरा नदौली ताजपुर में संत रविदास प्रतिमा स्थल पर बुधवार को साफ-सफाई का कार्य चल रहा था। इस बीच प्रतिमा स्थल के पास दूसरे समुदाय के लोगों की बकरियां पहुंच गई। प्रतिमा स्थल से बकरियों को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान अराजक तत्वों द्वारा संत की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
सूचना पाते ही तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल व एसएचओ विपिन सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ ने बताया कि अच्छेलाल समेत एक दर्जन ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…