ईदुल अमीन
डेस्क: पंजाब में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यह दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। इस पर पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह का बयान सामने आया है। जिन्होंने इस दावे का खंडन करते हुवे कहा है कि ऐसे दावे पहले भी कई बार किये जा चुके है।
सांसद ने कहा, ‘कभी कह देते हैं कि बीजेपी के संपर्क में हैं, तो कभी कह देते हैं कि हमारे संपर्क में हैं। लेकिन, असल में सच्चाई ये है, मतलब मेरी सिर्फ़ शंका नहीं, पूरे पंजाब के लोगों की शंका है कि सबसे पहले अगर प्रताप सिंह बाजवा को सीएम कैंडिडेट नहीं बनाया तो सबसे पहले प्रताप सिंह बाजवा बीजेपी में जाएंगे।’
उन्होंने कहा, “क्योंकि, अब उन्हें लगता है कि राजा वडिंग, जो पार्टी के प्रेसिडेंट थे, वो सांसद पद पर आ गए, चन्नी जी आ गए, रंधावा जी आ गए, तो मेरा पक्का चांस है पंजाब में सीएम बनने का, कांग्रेस की तरफ से सीएम कैंडिंडेट बनने का। अगर उनको सीएम कैंडिडेट नहीं बनाया गया तो मैं आपको लिखकर देता हूं कि सबसे पहले बीजेपी में, क्योंकि अपना भाई तो भेज चुके हैं। सबसे पहले बीजेपी में प्रताप सिंह बाजवा जाएंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…