आफताब फारुकी
डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एनसीपी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत के साथ नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में हेराफेरी की गई।
उन्होंने कहा, ‘जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, उनमें से ज्यादातर दलित,आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। हमने चुनाव आयोग को बार-बार वोटर लिस्ट देने को कहा है। लेकिन, उन्होंने हमारे आग्रह का कोई जवाब नहीं दिया। विपक्ष के नेता ने ये सब संसद में कहा है। लेकिन, चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया है। इसका मतलब ये है कि वो जो कर रहे हैं, उसमें कुछ गलत है। मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैं सिर्फ़ डेटा पेश कर रहा हूं। ये साफ बताता है कि गड़बड़ी हुई है।’
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, एनसीपी (अजित पवार) और बीजेपी के गठबंधन वाले महायुति को 235 सीटें मिली थीं। जबकि एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस के गठबंधन महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 47 सीटें मिली थीं। बीजेपी को 132 सीटों पर जीत मिली थीं। शिवसेना (एकनाथ) को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। महाविकास अघाड़ी में उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना सिर्फ़ 20 सीटों पर जीत पाई। कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी 10 पर सिमट गई थी। समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिलीं थीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…