मो0 कुमेल
डेस्क: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में सीएम पद का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा है कि वह सभी वादों को पूरा करेंगी और दिल्ली में बिना एक दिन भी बर्बाद किए लगातार काम करेंगी।
इसके पहले आज गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके दिल्ली को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की बात कही है। उन्होंने पास्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ़ एक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।’
उन्होंने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए, हम दिल्ली को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाएंगे।’ सीएम रेखा गुप्ता ने आगे लिखा कि आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…