Others States

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर मिल्कीपुर उपचुनाव में धांधली के आरोप, भाजपा ने किया आरोपो को ख़ारिज

मो0 कुमेल

डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमज़ोर करने और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर प्रशासनिक दुरूपयोग का आरोप लगाया है।

हालांकि, न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ बीजेपी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उपचुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित किया गया था। समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, ‘अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ायी गयीं।’

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फ़र्ज़ी वोटिंग की और जमकर धांधली की। दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया।’ बयान में दावा किया गया कि अकेले एक व्यक्ति ने 6 वोट डाले हैं और समाजवादी पार्टी के समर्थक वोटरों को वोट नहीं डालने दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts