आफताब फारुकी
डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दी जाने वाले आर्थिक मदद रोकने के फ़ैसले पर फिर से प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा, ‘भारत में 21 मिलियन डॉलर वोटर टर्नआउट के लिए देना। भारत में 21 मिलियन डॉलर (2.1 करोड़ डॉलर) खर्च करने की क्या ज़रूरत है।’
ट्रंप ने आगे कहा कि ‘भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक है। हम मुश्किल से वहां पहुंच सकते हैं क्योंकि उनके टैरिफ़ बहुत ऊंचे हैं।’ ट्रंप ने कहा कि वो भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और वो दो दिन पहले ही यहां से गए हैं, लेकिन वोटर टर्नआउट के लिए 21 मिलियन डॉलर क्यों देना?
हाल ही में अमेरिका के नए सरकारी विभाग और अरबपति एलन मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफ़िशिएंसी यानी डीओजीई ने विभिन्न देशों को दी जाने वाले अमेरिकी मदद रोकने की घोषणा की थी। इस घोषणा में भारत में मतदान को बढ़ावा देने के लिए दिए जाने वाली फ़ंडिंग भी शामिल थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…