Categories: UP

उत्तर प्रदेश विधानसभा: बजट सत्र के पहले ही दिन सत्ता और विपक्ष के बीच उर्दू भाषा को लेकर हुई तीखी बहस पहुची ‘कठमुल्लापन तक, बोले माता प्रसाद पाण्डेय ‘अंग्रेजी में अनुवाद हो सकता है तो उर्दू में क्यों नहीं’

मो0 कुमेल

डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट सत्र का पहला दिन उर्दू पर हुवे बहस के नाम रहा। सदन के कार्यवाही को चार अन्य भाषा में अनुवाद पर उठे मुद्दे पर नेता विपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि अगर कार्यवाही का अनुवाद अंग्रेजी में हो सकता है तो उर्दू में क्यों नहीं। जिसके बाद चली बहस ‘कठमुल्लापन’ तक पहुच गई। सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता बच्चो को ‘मौलवी’ बनाना चाहते है। देश को कठमुल्लापन की तरफ ले जाना चाहते है।

बजट सत्र के पहले दिन यूपी विधानसभा में स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि सदन की कार्यवाही अब अंग्रेजी के अलावा चार अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट की जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भाषा होंगी अवधी, भोजपुरी, ब्रज और बुंदेली। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने अंग्रेजी में अनुवाद कराने पर आपत्ति जताते हुए उर्दू में भी अनुवाद करने की मांग करते हुवे कहा, ‘अगर अनुवाद अंग्रेजी में किया जा सकता है तो उर्दू में कराने में क्या दिक्कत है? अंग्रेजी को बढ़ावा देकर हम हिंदी को कमजोर कर रहे हैं।’

माता प्रसाद पांडे की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने सपा नेताओं पर निशाना साधते हुवे कहा कि ‘आप समाजवादियों का चरित्र इतना दोहरा हो चुका है कि अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में भेजेंगे और दूसरों के बच्चों को कोई सुविधा सरकार देना चाहती है तो कहेंगे कि उर्दू पढ़ाओ इसको। यानी उसको मौलवी बनाना चाहते हैं, देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहते हैं। ऐसे नहीं चलेगा।’

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने तुलसीदास की रामचरित मानस में लिखी चौपाई को याद किया। योगी ने कहा, ‘जाके रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।’ यानी श्रीराम को जिस व्यक्ति ने जिस भावना से देखा उसे वे वैसे ही दिखाई देने लगे। सीएम ने कहा, ‘हमारी सरकार इन सभी के लिए अलग-अलग अकादमियां बनाने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है। यह सदन केवल शुद्ध साहित्यिक और व्याकरण के विद्वानों के लिए नहीं है। बल्कि यह समाज के सभी वर्गों की आवाज है।’ सीएम ने आगे कहा कि भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी भाषा का विरोध करने वाले असल में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts