तारिक खान
डेस्क: अफ़सोस कि आज वक़्फ़ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पेश कर दिया गया। जिस तरह इस मामले में सत्तारूढ़ पार्टी, उसकी सहयोगी पार्टियाँ और संसद की स्थायी समिति ने भारतीय मुसलमानों के विचार और राय को निरंतर नजरअंदाज करके बिल्कुल गैर-लोकतांत्रिक तरीके से अपना मनमाना प्रस्ताव संसद में पेश किया है, वह अत्यधिक निंदनीय है और भारतीय मुसलमानों, अल्पसंख्यकों और सभी न्यायप्रिय लोगों के लिए अस्वीकार्य है और हम इसे खारिज करते हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमाअत-ए-इस्लामी द्वारा आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कही गई।
उन्होंने कहा जाहिर है इस तरह के मामलों और समस्याओं में संबंधित समूहों की राय की ही विशेष अहमियत होती है और यही लोकतांत्रिक अपेक्षा भी है, लेकिन इसे बिल्कुल ही नजरअंदाज कर दिया गया। यह एक सच्चाई है कि मुसलमानों से संबंधित सभी मामलों में वर्तमान सरकार का रुख अत्यंत पक्षपातपूर्ण, पूर्वाग्रहपूर्ण और विरोधी है जो न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि संविधानिक मूल्यों और सुरक्षा के भी खिलाफ है। हमारी विपक्ष की सभी राजनीतिक पार्टियों और भाजपा की सहयोगी पार्टियों से अपील है कि वह इस बिल को किसी भी सूरत में संसद से पारित न होने दें।
संयुक्त रूप से जारी बयान में मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, अध्यक्ष मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मौलाना सैय्यद अरशद मदनी, उपाध्यक्ष, मौलाना उबैदुल्लाह खान आज़मी, उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अली मोहसिन तकवी, मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम मुजदिद्दी, मलिक मुतसिम खान, उपाध्यक्ष, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, डॉ0 सैयद क़ासिम रसूल इलयास, प्रवक्ता मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि इसी तरह हम देश के नागरिक समाज और सभी न्यायप्रिय, लोकतंत्र समर्थक, संविधानिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता और विविधता में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इस अत्याचारपूर्ण और दमनकारी बिल को हरगिज भी पारित न होने दें।
बयान में कहा गया कि सत्तारूढ़ पार्टी का एक और अत्याचारपूर्ण कदम उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का लागू करना है। इसी की नकल में अब गुजरात सरकार ने भी एक समिति बनाकर अपने राज्य में भी समान नागरिक संहिता के लागू करने का संकेत दिया है। सबसे पहले हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि देश के किसी भी राज्य को अपने तौर पर समान नागरिक संहिता लागू करने का अधिकार नहीं है। देश के संविधान ने अनुच्छेद 44 में यह अधिकार केंद्रीय सरकार को दिया है और वह भी वैकल्पिक है और सभी वर्गों और धार्मिक इकाइयों की रज़ामंदी के तहत है।
बयान में कहा गया कि हम उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू इस ग़लत, गैर-जरूरी और धार्मिक पूर्वाग्रहों पर आधारित, मुस्लिम विरोधी कथित समान नागरिक संहिता कानून को कानूनी तौर पर अदालत में चुनौती देने के साथ-साथ सभी धार्मिक समूहों को साथ लेकर इसके खिलाफ आंदोलन चलाएँगे। हम उत्तराखंड के मुसलमानों से उम्मीद करते हैं कि वे हर हाल में सिर्फ और सिर्फ शरिया कानून पर ही अमल करेंगे और धैर्य और सहनशीलता के साथ अपने धर्म पर कायम रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…