अनिल कुमार
पटना: सुशासन बाबू के राज्य बिहार के आरा में आज तनिष्क के शोरूम में दिन दहाड़े बदमाशो ने घुस कर 25 करोड़ की ज्वेलरी और नगद लूट के वारदात को अंजाम दिया है। शोरूम के कर्मचारियों द्वारा मीडिया को दिए गए बयान में बताया गया है कि घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सुचना देने के बाद भी लगभग आधे घंटे तक पुलिस सहायता नही आई और बदमाश बेख़ौफ़ होकर लूट करते है। वही ताज़ा मिल रही जानकारी के अनुसार दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुवे है। उनके पास कुछ लूट किये हुवे जेवर बरामद हुवे है।
शोरूम के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि घटना के बाद बताया गया कि लुटेरों में से कुछ ने शोरूम के अंदर आते ही मास्क पहन लिया। फिर हथियार निकालकर स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने सभी जूलरी को बैग में भरना शुरू किया। 30 मिनट तक लुटेरे बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। शोरूम की एक कर्मचारी सिमरन ने बताया कि लूट से पहले अपराधियों के हावभाव देखकर उन्हें शक हो गया था।
सिमरन ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। मगर पुलिस ने ‘सिर्फ आश्वासन’ दिया कि टीम पहुंच रही है, लेकिन ‘आधे घंटे तक कोई मदद नहीं आई’। सिमरन ने दावा किया कि उन्होंने ‘25 से 30 बार पुलिस को कॉल’ किया था, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि इस वारदात में लगभग 25 करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए गए हैं। वहीं लूटे गए कैश का आकलन किया जा रहा है। स्टाफ ने बताया कि लुटेरे उनके मोबाइल भी छीनकर ले गए। वही मिल रही ताज़ा जानकारी के अनुसार शोरूम लूट कांड के बाद छपरा फोरलेन पर बबुरा गांव के पास अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। इसमें दो अपराधी घायल हुए हैं। उनके पैरों में गोली लगी है। वहीं चार अपराधी भागने में कामयाब रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने घायल आरोपियों के पास से कुछ गहने बरामद कर लिए हैं।
मामले पर भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में घटना की जांच हेतु एक एसआईटी का गठन किया गया है। यह एसआईटी मामले की गहराई से जांच करेगी और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…