तारिक खान
डेस्क: मध्यप्रदेश के सिंगरौली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करने वाली कक्षा आठवीं की नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला सरई थाने के गोडबहरा आदिवासी बालिका छात्रावास का है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा 9 महीने पहले अपने छात्रावास से ऑटो में सवार होकर घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान सुनसान जगह पर ऑटो चालक ने पीड़ित छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस घटना के बारे में डर के मारे छात्रा ने अपने परिजनों को नहीं बताया था। 21 मार्च को दोपहर जब छात्रा के पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सारे मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए पुलिस को सूचना दी।
देवसर एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय अस्पताल सरई से सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका गर्भवती होकर प्रसव के लिए पहुंची हुई है। जिस पर तत्काल महिला अधिकारियों के द्वारा जांच कराई गई। इस दौरान पता चला कि 9 माह पहले नाबालिग बालिका के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया गया था, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई थी। पुलिस थाना सरई में अपराध दर्ज किया गया है। वहीं अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…