शफी उस्मानी
वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर याचिका दाखिल की गई है। मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। कोर्ट ने इस प्रकरण को जनहित याचिका के तौर पर लिस्ट करने का आदेश दिया है। याचिका विजय प्रकाश शुक्ला ने दाखिल की है। अधिवक्ता विक्रांत पांडेय व रणविजय सिंह ने इस पर बहस की। न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने 10 मार्च को सुनवाई के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
साथ ही यह भी कहा गया है कि 2020-21 में ऑडिट किया गया था। इसके बाद की ऑडिट रिपोर्ट विवि प्रशासन ने देने से इन्कार कर दिया। प्रस्तुत ऑडिट रिपोर्ट के हवाले से पीएम केयर फंड के तहत घटिया वेंटिलेटर खरीदने की बात कही गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि एक निजी फर्म से 7.98 करोड़ रुपये की दवाइयों को खरीदा गया है। अन्य कई तरह के आरोप याचिका में लगाए गए हैं। इसकी जांच कराने के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, कुलपति व अन्य अधिकारियों को प्रत्यावेदन दिया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…