शफी उस्मानी
डेस्क: असम के कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह को उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ़्तार किए जाने के बाद कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने असम सरकार के इस कदम को ‘अत्याचार से भी बुरा’ बताया। जबकि सत्ताधारी दल ने प्रवक्ता सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई गिरफ़्तारी को ‘बिल्कुल सही’ बताया।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इसका जवाब देते हुए एक्स पर लिखा, ‘महोदय, यह मामला एक दलित महिला के प्रति जाति-आधारित अपमान से जुड़ा है। यदि आप एक दलित महिला के पति को बलात्कारी कहने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को ‘बिल्कुल सही’ ठहराते हैं, तो यह दर्शाता है कि आप लोग कांग्रेस को किस दिशा में ले गए हैं।’
इसके जवाब में जयराम रमेश ने लिखा, ‘श्रीमान मुख्यमंत्री, असली मुद्दे से ध्यान भटकाना बंद कीजिए। यह मामला पुलिस की शक्तियों के दुरुपयोग से जुड़ा है, जो आप अपने विरोधियों को फंसाने के लिए करते हैं।’ जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…