शादी टूटने से नाराज़ युवक ने युवती के घर जाकर उसके भाई का किया कत्ल और खुद को लगा लिया फांसी

मो0 कुमेल
कानपुर: फिरोजाबाद में हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां शादी कैंसिल होने से नाराज युवक ने लड़की के घर घुसकर उसके भाई की हत्या कर दी। इसके बाद लड़की के ही घर में फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।

इतना ही नहीं बेटे पर हमला होता देख सचिन की मां बचाने के लिए आई। जिन पर संतोष ने हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद वह उनके ही घर के एक कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर के अन्य सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो संतोष फांसी के फंदे पर लटका मिला।











