सबा अंसारी
डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय महिला शहज़ादी ख़ान को मौत की सज़ा दी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ दिल्ली हाईकोर्ट को केंद्र सरकार की तरफ़ से एडीशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ने बताया कि शहज़ादी ख़ान को 15 फ़रवरी को मौत की सज़ा दी जा चुकी है। अब पांच मार्च को उन्हें दफ़नाया जाएगा।
विदेश मंत्रालय की तरफ़ से एडीशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा और एडवोकेट आशीष दीक्षित ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि यूएई में भारतीय दूतावास को 28 फ़रवरी 2025 को यूएई सरकार ने बताया कि शहज़ादी को यूएई के क़ानून के मुताबिक़ 15 फ़रवरी को ही मौत की सज़ा दे दी गई थी। वहीं मीडिया से बात करते हुवे बात करते हुए वकील अली मोहम्मद माज़ ने इसकी पुष्टि किया है।
उन्होंने कहा कि ‘हमने इस मामले में माफ़ी की अपील की थी। मामला चल रहा था। हमने अबू धाबी में अधिकारियों को ख़त और ईमेल भी लिखे थे। 14 फ़रवरी को हमें अबू धाबी जेल से कॉल आई और बताया गया कि उन्हें जल्द ही फांसी की सज़ा दे दी जाएगी। सरकार ने हाई कोर्ट में बताया कि 15 फ़रवरी को ही उन्हें मौत की सज़ा दे दी गई।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…