अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के मुंगेर में होली के दिन हंगामा रोकने गए एएसआई संतोष कुमार की हमले में मौत हो गई है। मुंगेर ज़िले के एसपी सैयद इमरान मसूद के मुताबिक़, एएसआई संतोष कुमार और उनकी टीम होली के दिन हुए एक विवाद को शांत कराने गई थी। वही मुख्य अभियुक्त गुड्डू यादव ने भागने की कोशिश किया और कांस्टेबल की बन्दुक छीन कर फायर झोका, प्रतिउत्तर ने एसएचओ के गोली से गुड्डू यादव घायल हो गया है। गोली उसके पैर में लगी है।
उनका पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उनके सिर पर गंभीर चोट थी। मुंगेर के सरकारी अस्पताल के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट डॉ। रमन कुमार ने बताया, ‘हमने एएसआई संतोष कुमार का पोस्टमार्टम किया है। हमें स्कल पर पट्टी लगा हुआ ज़ख़्म मिला। पट्टी खोलने पर चार टांके लगे हुए मिले। और एक जगह खुला हुआ था, जिससे ब्रेन का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था। शरीर में भी कहीं-कहीं चोटें आई हैं। संभवतः उनकी मौत का कारण सिर पर चोट लगना प्रतीत होता है।’
शनिवार को सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल चार लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। इनमें से एक का नाम गुड्डू यादव है, जिसे एएसआई संतोष सिंह की हत्या का मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है। इससे पहले बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया था कि संतोष कुमार सिंह की शुक्रवार को क़रीब तीन बजे रात को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
एसपी ने बताया, ‘गुड्डू यादव की निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच गुड्डू यादव ने पुलिसकर्मी की बंदूक लेकर उसे जवानों पर तान दी और भागने की कोशिश की। उसको एसएचओ ने चेतावनी दी। लेकिन, जब वह नहीं माना तो पुलिस ने आत्मरक्षा में फ़ायर किया। इस दौरान गुड्डू के पैर में एक गोली लगी है।’
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया, ‘पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर सूचना मिली कि नंदलालपुर गांव में रणवीर कुमार का परिवार शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एएसआई संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके़ पर पहुंचे थे। मौके पर पहुंचने पर रणवीर कुमार नाम के एक व्यक्ति और उनके पूरे परिवार ने एकजुट होकर इन पर हमला कर दिया। इनके सिर पर वार किया गया, उन्हें गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से पटना के लिए रेफ़र कर दिया गया। इस मामले में सात नामजद अभियुक्त हैं। बाकी सब अज्ञात हैं। यह घटना मुंगेर के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के तहत घटी है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…