Others States

भाजपा विधायक ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ से होने वाली असुविधा हेतु लिखा दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र

आफताब फारुकी

डेस्क: दिल्ली में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद कई ऐसे मुद्दे उठाना शुरू हो चुके है, जिसके ऊपर पहले बात नहीं होती थी। इनमे एक मुद्दा सार्वजनिक स्थल पर नमाज़ को लेकर है। अब दिल्ली के एक भाजपा विधायक ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है और इस पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग किया है।

दिल्ली के शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक करनैल सिंह ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ से होने वाली असुविधा पर दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, इस पत्र में उन्होंने लिखा, ‘आपका ध्यान एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। हमारे शहर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ पढ़ने से यातायात बाधित होता है, जिससे आम जनता को असुविधा होती है।’

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि ‘कई बार, इस कारण से एम्बुलेंस, स्कूल बसें और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।’ इस पत्र में उन्होंने पुलिस आयुक्त से सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ ना पढ़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने और धार्मिक गतिविधियों को निर्धारित स्थानों और निजी परिसरों पर करवाने की अपील की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts