चोरी गए ई रिक्शा के साथ शातिर चोर चढ़ा चेतगंज पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चेतगंज पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से चोरी गया ई रिक्शा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इब्राहीम कांशीराम आवास का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त को लहुराबीर-मलदहिया मार्ग स्थित कोस्टा रिवेरा के पास से गिरफ्तार किया है।

जानकारी हासिल होने पर इस्पेक्टर चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा, एसआई अभिषेक त्रिपाठी, जाग्रति सिंह, का0 अमरेश और किशन गौण के साथ मौके पर पहुचे जहा एक युवक ई रिक्शा संग खड़ा मिला। पुलिस ने अभियुक्त से ई रिक्शा के कागज़ात मांगे जो वह नहीं दिखा पाया और भागने की कोशिश किया। मगर पुलिस की गिरफ्त से छुट नहीं पाया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











