आदिल अहमद
डेस्क: अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए क्रू-10 टीम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंच चुकी है। इस टीम में नासा के एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी और रॉस्कॉस्मॉस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल हैं। यह टीम अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर की जगह लेगी। स्पेसक्राफ्ट क्रू ड्रैगन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ चुका है।
वही इस सम्बन्ध में इसरो वैज्ञानिक एम0 अन्नादुराई ने समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि ऐसी उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों में सुनीता विलियम्स की वापसी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हालांकि, शुरुआत में कुछ दिक्कतें आईं, मगर सुनीता विलियम्स को सुरक्षित लाना महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके लिए आवश्यक योजनाएं और ज़रूरी कामों को किया जा चुका है। अब जैसी योजना बनाई गई हैं, उस हिसाब से सुनीता विलियम्स जल्दी वापस आ पाएंगी। सुनीता विलियम्स ने उनकी कमांडर पोजिशन को रूसी अंतरिक्ष यात्री को सौंप दिया है। उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों में वह वापस आ जाएंगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…