Others States

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा ‘दिल्ली की महिलाए अपने खाते में 2500 रूपये आने का इंतज़ार कर रही है’

सबा अंसारी

डेस्क: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की महिलाएं अपने खाते में 2500 रुपये आने का इंतज़ार कर रही हैं। आतिशी चुनाव से पहले बीजेपी के उस वादे की बात कर रही थीं, जिसमें उसने कहा था कि दिल्ली का चुनाव जीतने के बाद वो यहां की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी।

आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो डाल कर लिखा, ‘दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई।आज दिल्ली की सब महिलाएं अपने फ़ोन को ताक कर इंतज़ार कर रही हैं कि 2500 बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फ़ोन पर कब आएगा।’

आतिशी ने कहा, ‘पीएम मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को वादा किया था कि आठ मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि आएगी।’ दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts