तारिक खान
डेस्क: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत में गुजरात दंगों को लेकर बयान दिया। इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने टिप्पणी की है। बताते चले कि पीएम मोदी ने इसमें कहा था, ‘साल 2002 में हुए गुजरात दंगों को लेकर भ्रम फैलाया गया था।’ उनके इस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसको जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना कहा है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूह ने कहा, ‘आप देश की बात करो ना भाई। देश की कितनी बेइज़्ज़ती मौजूदा हालात के अंदर हो रही है। अमेरिका द्वारा हमारे लोगों को जानवरों की तरह बेड़ियां बांध कर भेजा जा रहा है और हमें शर्म नहीं आ रही है। नेपाल जैसे छोटे देश के नागरिक भी बाइज़्ज़त तरीके़ से वापस आ रहे हैं। उनको भी तो वापस भेजा गया। एयरपोर्ट पर उनकी भी तस्वीरें आई हैं और हमारे लोगों की भी तस्वीरें आई हैं।’
कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘उसके बाद भी आप पीठ थपथपा रहे हो कि मेरा दोस्त है ट्रंप। मैं ट्रंप साहब का भाषण सुन रहा था। वो पाकिस्तान का धन्यवाद कर रहे थे और हमें बुरा-भला कह रहे थे। वो कैसे दोस्त हैं आपके? जो हमें बुरा-भला कह रहे थे।’ बताते चले कि ट्रंप ने अमेरिकन कांग्रेस में अपने संबोधन में पाकिस्तान को धन्यवाद् कहा था। निर्वासित भारतीयों को हथकड़ियो और बेडियो में भारत वापस भेजे जाने के मामले में भी जमकर आलोचना हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…