शफी उस्मानी
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ पर बयान दिया और इसे एक सफल आयोजन बताया। उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों के कुछ सदस्य अपनी बात रखना चाह रहे थे, लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने को कह दिया। जिसको लेकर सदन में हंगामा होने लगा।
इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी बयान दिया है और कहा है, ‘संसद में प्रधानमंत्री के वक्तव्य के बाद विपक्ष को भी बोलने देना चाहिए था, क्योंकि कुंभ के विषय पर विपक्ष की भी भावनाएं थीं, जिसे लेकर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी। इसलिए विपक्ष को भी इस बारे में बोलने देना चाहिए था।’ प्रयागराज में संपन्न हुआ कुंभ मेले में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस भगदड़ में मरने वालों की संख्या को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाते रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भगदड़ में 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…