मो0 कुमेल
डेस्क: आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। करणी सेना के कार्यकर्ता भारी संख्या में रामजी लाल सुमन के घर के बाहर जुटे और घर में घुसने की कोशिश की। इस दरमियान मिल रही जानकारी के अनुसार हुवे पथराव और तोड़फोड़ तथा हंगामे में हरिपर्वत एसएचओ सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गये है। हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
करनी सेना के कुछ कार्यकर्ताओं को एत्मादपुर के पास रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उनमें से कुछ एमजी रोड, संजय प्लेस होते हुए सुमन के आवास तक पहुंच गए। वहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन मामला भिड़ंत तक पहुंच गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी का बंद गेट तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में हरि पर्वत के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके से करणी सेना के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में हैं।
गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार को रामजी लाल ने राज्यसभा में कहा था, ‘मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन था? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लेकर आया था।’ उनके इस बयान पर राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आपत्ति जताई थी।
इसके बाद सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में रामजी लाल ने अपने इस बयान पर सफ़ाई दी थी। उन्होंने कहा, ‘शुक्रवार को संसद में गृह मंत्रालय के कामकाज के दौरान मैंने कहा था कि हिंदुस्तान में बाबर को राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था। मेरा मक़सद किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…