मो0 शरीफ
लखनऊ: लखनऊ में 32 वर्षीय युवती की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नर एक्शन में आ चुके हैं। मामले में तेजी से हो रही जांच और आरोपी ऑटो चालक की तलाश के बीच गुरुवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने इस प्रकरण में लापरवाही पाए जाने के बाद आलमबाग थाना प्रभारी निरीक्षक और दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
घटना बीते मंगवाल देर रात की है। जब युवती वाराणसी से इंटरव्यू देने के बाद लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे पहुंची थी। यहां से वो अपने भाई के घर चिनहट जाने के लिए ऑटो में बैठी। रास्ते में उसका भाई और भाभी कॉल पर थे। उसने अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर की थी। इसी बीच ऑटो वाला उसे महिलाबाद की ओर ले गया। गलत लोकेशन देख भाई ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस तलाश में निकली, लेकिन जब तक पुलिस सही जगह पहुंचती तब तक युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिलाबाद के आम बाग से बैग में युवती का शव बरामद किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…