Others States

महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा ‘नागपुर हिंसा में सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान की भरपाई दंगाईयों की सम्पति बेच कर किया जायेगा’

शफी उस्मानी

डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को हिंसा रोकने की कार्रवाई की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिंसा और आगज़नी को जिन लोगों ने अंजाम दिया है उनकी संपत्तियां ज़ब्त की जाएगी। बताते चले कि इस दंगे में कुल 104 लोगो की शिनाख्त किया गया है, जिनमे 92 की गिरफ़्तारी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘अब दंगों में हुए नुक़सान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। अगर दंगाई पैसे नहीं चुकाते हैं तो उनकी संपत्ति बेची जाएगी। इससे नुक़सान की भरपाई की जाएगी। अभी तक हिंसा में शामिल 104 लोगों की पहचान की गई है और 92 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस का इरादा और लोगों को गिरफ़्तार करने का है।’

नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के दौरान कई मकानों और दुकानों पर हमले हुए थे। उन्होंने कई वाहनों को जला डाला था। दरअसल छत्रपति संभाजीनगर नगर में मौजूद औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों के आंदोलन के बाद नागपुर में हिंसा भड़की थी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि आंदोलन के दौरान यह अफ़वाह फैलाई गई कि कब्र में मौजूद धार्मिक प्रतीक को नुक़सान पहुंचाया गया। इसके बाद ही नागपुर के महाल इलाके़ में हिंसा भड़की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts