Crime

मुरादाबाद: नशे में धुत युवक खेलना चाहता था उससे होली, जब मना किया तो मार दिया गोली, वीडियो हुआ वायरल

आदिल अहमद

डेस्क: मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां होली के मौके पर एक युवक को एक नशे में धुत युवक ने गोली सिर्फ इस लिए मार दी क्योकि वह उससे होली नहीं खेल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह गोली साथ में खड़े दोस्त के लग गई।

इसके बाद शराबी ने संजय पर भी पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिसमें वो भी घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है और घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शराब के नशे में धुत युवक की इस हरकत पर लोग अलग अलग तरह के कमेन्ट कर रहे है। कोई शांति व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है तो कोई बेलगाम होते नशे पर सवाल उठा रहा है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाले संजय ने नशे मे धुत मोहल्ले के युवक से होली मिलने से मना कर दिया तो उसने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली संजय के ना लगकर साथी अक्षय के पैर में लग गई। इसके बाद भी शराबी पिस्टल लिए वहीं पर रहा और जब संजय ने कुछ कहा तो पिस्टल की बट से हमला करके संजय को भी घायल कर दिया।

इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। इस घटना का वहां मौजूद व्यक्ति ने वीडियो भी बना लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराकर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts