फारुख हुसैन
डेस्क: सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को 4 फीसदी आरक्षण देने वाला विधेयक पास कर दिया है। विपक्षी बीजेपी ने इस विधेयक का विरोध किया है और इसे असंवैधानिक बताते हुए कानूनी चुनौती देने की बात कही है। हनी ट्रैप स्कैम को लेकर विधानसभा में मचे बवाल के बीच यह विधेयक पारित किया गया।
सिद्दारमैया सरकार ने आरक्षण को अल्पसंख्यकों के लिए सामाजिक न्याय और आर्थिक अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम बताते हुए इसका बचाव किया है। वहीं विपक्षी बीजेपी ने सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इस विधेयक के प्रावधानों के मुताबिक, मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी टेंडर्स में चार प्रतिशत का कोटा मिलेगा। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने जोर देकर कहा कि यह कदम समावेशी विकास और अफरमेटिव एक्शन के प्रति सरकार की कमिटमेंट के अनुरूप है।
कर्णाटक विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में भाजपा के 18 विधायक 6 माह हेतु सस्पेंड
कर्नाटक विधानसभा में विधानसभा स्पीकर के पास जाकर हंगामा करना भाजपा के विधायकों को महंगा पड़ रहा है। विधानसभा के स्पीकर ने हंगामा करने वाले भाजपा के 18 विधायकों को 6 माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने शुक्रवार, 21 मार्च को ‘हनी ट्रैप’ मामलों के मुद्दे पर हंगामा करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए इन भाजपा विधायको को निलम्बित किया है।
मंत्री केएन राजन्ना के खिलाफ हनी ट्रैप मामले को लेकर भाजपा ने सदन में हंगामा किया था। भाजपा सदस्यों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान इन विधायकों ने स्पीकर के आसन के सामने जाकर नारेबाजी की। उन्होंने आसन पर कागजात भी फाड़कर फेंके। काफी देर तक जब भाजपा विधायक नहीं माने, तो मार्शलों ने हंगामा कर रहे विधायकों को उठाकर सदन से बाहर कर दिया। इसके बाद स्पीकर यूटी खादर ने सदन स्थगित कर दिया। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। और विधानसभा अध्यक्ष ने ये मुद्दा उठाया और घोषणा की कि स्पीकर के आसन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और आज के घटनाक्रम को लेकर 18 विधायकों को छह महीने के लिए निलंबित किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…