तारिक खान
डेस्क: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले अंधविश्वास की बड़ी घटना सामने आई है। जहां 6 माह के मासूम को धुनी देने के नाम पर तांत्रिक ने इस कदर दागा कि बच्चे के गाल, होंठ जल गए। इतना ही नहीं दोनों आंखों पर भी गहरा असर हुआ है। गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के माता-पिता इस पर पर्दा डालते हुए इसे चाय गिरने की घटना से जोड़कर बता रहे है।
मासूम की मां ने बड़ी मुश्किल से रोते हुए बताया कि बच्चे पर कोई मशान या भूत का साया था। इसलिए वह उसे रामनगर कोलारस में एक तांत्रिक के यहां पर ले गए थे। वहां पर तांत्रिक ने धुनी देने के नाम पर बच्चे को दागकर यह हालत कर दी। डॉक्टर ने बच्चे की आंखों का परीक्षण किया तो दोनों आंखों का कार्निया जलकर सफेद हो चुका है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की दोनों आंखों की रोशनी जा सकती है। इसके बाद डॉक्टर चतुर्वेदी ने मानवीय संवेदनों को झकझोरते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की।
जिसमें उन्होंने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बीएल यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के इलाज कराए जाते है। बच्चे की दोनों आखों की कार्निया जल गई है। वहीं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक होना चाहिए कि दुनिया में हर बीमारी का इलाज है। इस तरह किसी तांत्रिक के पास जाने से बचें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…