ईदुल अमीन
डेस्क: हरियाणा में कथित गौरक्षको द्वारा एक और मॉब लीचिंग की घटना प्रकाश में आई है। कथित गौरक्षको के द्वारा गौवंश लेकर राजस्थान से लखनऊ जा रहे एक ट्रक चालक और उसके खलासी की गौतस्कारी के शक में बर्बर पिटाई किया और पीटने के बाद दोनों को नहर में फेक दिया। जहा किस्मत से ट्रक चालक बालकिशन तैर कर सुरक्षित किनारे पहुच गया, जबकि खलासी संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने संदीप का शव बरामद कर लिया है और घटना के सम्बन्ध में 11 आरोपियों में कुल 5 की गिरफ़्तारी किया है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवराज, निखिल, नरेश, पवन और पंकज के रूप में हुई है जो पलवल, गुरुग्राम और नूंह जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि संदीप के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसे कई गंभीर चोटें आई थीं। वर्मा ने बताया कि चालक ने गायों के परिवहन से संबंधित कुछ दस्तावेज दिखाए, जिनका सत्यापन किया जा रहा है।
इससे पहले, पिछले साल हरियाणा के फरीदाबाद में गौतस्करी के नाम पर 12वीं में पढ़ने वाले एक लड़के की हत्या कर दी गई थी। मृतक का नाम आर्यन मिश्रा था। 23 अगस्त की रात को आर्यन अपने दोस्तों के साथ निकला था। इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्हें गौतस्करी की सूचना मिली थी। पता चला था कि कुछ गौतस्कर फॉर्च्यूनर कार से रेकी कर रहे हैं और अपने साथियों को बुलाकर टैंकरों में गायों को भरकर ले जा रहे हैं।
गौतस्कर के शक में कथित गौरक्षको द्वारा लोगो को सड़क पर ही बर्बर पिटाई करने के बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया जाता है। मगर कभी हरियाणा पुलिस ने उनसे यह प्रश्न नही पूछा कि पिटाई करने का अधिकार उनको किसने दे रखा है। शायद यही एक बड़ा कारण है कि ऐसे कथित गौरक्षको का मनोबल बढ़ता रहता है। फिलहाल इस घटना के बाद गौरक्षको द्वारा सडक पर चल रहे इस दबंगई को पुलिस कैसे नियंत्रित करती है यह अभी देखना बाकि है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…