निलोफर बानो
डेस्क: सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्रांतर्गत अंबाला हाईवे पर गोवंश के चार कंकाल रखकर जाम लगाने की घटना को गंभीरता से लेते हुवे सहारनपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुवे भाजपा नेता कथित गौरक्षक विश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि खुद भाजपा नेता ने गौवंश की हड्डियाँ लेकर यह साजिश केवल दुसरे को फ़साने के लिए रची थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस कथित गौरक्षक के द्वारा अवैध वसूली भी की जाती है।
पूछताछ में आरोपी ने पूरी साजिश से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने विश सिंह को अदालत में पेशकर आरोपी जेल भेज दिया है, जबकि उसका एक अन्य आरोपी दोस्त फरार है। पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लोगों में वैमनस्य फैलाने और दो समुदाय के बीच माहौल खराब के उद्देश्य से भी जाम लगाया था। आरोपी का दोस्त टीपू कुरैशी भी इस मुकदमें नामजद हैं, जो फरार है।
पुलिस ने बताया कि टीपू कुरैशी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी आरोपी ने कई महीने पुराने गोवंश के मुंह के कंकाल विश सिंह कांबोज को उपलब्ध कराए थे। जिनको हाईवे पर रखकर विश सिंह कांबोज ने जाम लगाया था। टीपू कुरैशी अपने दुश्मन को फंसाना चाहता था। इसलिए उसने विश सिंह कांबोज के जरिए दुश्मन को गोकशी में फंसाने के लिए षड़यंत्र रचा था।
विश कांबोज ने हिंदू योद्धा परिवार के नाम से संगठन बना रखा है। जिसमें कई युवाओं को भी संगठन से जोड़ रखा है। पुलिस के मुताबिक, एक ऑडियो भी विश सिंह कांबोज के पास से बरामद हुआ है। जिसमें पूरी साजिश को लेकर चर्चा की जा रही है। आरोप है कि विश सिंह कांबोज लंबे समय से गोकशों के संपर्क में है जो इन्हें पकड़ने वाला डर दिखकर अवैध वसूली भी करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…