फारुख हुसैन
डेस्क: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने आज कहा कि वह राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता। उनके घर पर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में राज्यसभा के सभापति को भी सूचित कर दिया है।
उन्होंने राज्यसभा में कहा था, ‘मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन था? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लेकर आया था।’ उनके इस बयान पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आपत्ति जताई थी। वहीं रामजी लाल ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था, ‘शुक्रवार को संसद में गृह मंत्रालय के कामकाज के दौरान मैंने कहा था कि हिंदुस्तान में बाबर को राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था। मेरा मक़सद किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।’
वहीं बुधवार को आगरा में रामजी लाल सुमन के आवास पर जमकर हंगामा हुआ। करणी सेना के कार्यकर्ता भारी संख्या में रामजी लाल सुमन के घर के बाहर जुटे और अंदर घुसने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस और करणी सेना के बीच झड़प भी हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…