मो0 कुमेल
डेस्क: मेरठ हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस ने 19 मार्च को पत्रकार वार्ता कर अहम जानकारियां दीं। उसने बताया कि आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके करीबी साहिल शुक्ला ने मृतक सौरभ राजपूत के शरीर के तीन टुकड़े किए थे। इसके बाद उन टुकड़ों को ड्रम में डालकर उसे सीमेंट से भर दिया था। इसके बाद दोनों आरोपी शिमला चले गए थे। किसी को हत्या का शक न हो, इसलिए मुस्कान मृतक पति सौरभ का फोन साथ ले गई थी और उसके रिश्तेदारों से चैट भी कर रही थी।
बहरहाल, पुलिस जांच में पता चला कि सौरभ और मुस्कान ने साल 2017 में लव मैरिज की थी। 2019 में दोनों की एक बेटी भी हुई। शादी के बाद मुस्कान के खातिर सौरभ ने मर्चेंट नेवी की नौकरी भी छोड़ दी थी। लव मैरिज और नौकरी छोड़ने की वजह से सौरभ का अपने परिजनों से विवाद होना लगा। बात इतनी बिगड़ी कि सौरभ पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा। पुलिस ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद मुस्कान का सौरभ के दोस्त साहिल शुक्ला के साथ चक्कर चलने लगा। जिसकी जानकारी सौरभ को लगी और दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई।
इस दौरान सौरभ ने समझदारी दिखाई और बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समझौता कर लिया। घर से अनबन और पत्नी से बेवफाई मिलने के बाद सौरभ साल 2023 में दोबारा जॉब करने के लिए लंदन चला गया। बीते 24 फरवरी को वह बेटी का छठवां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए घर आया। सौरभ ने पत्नी के साथ धूमधाम से बेटी का जन्मदिन मनाया। इसी दौरान मुस्कान ने साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ के हत्या की साजिश रची। प्लानिंग के तहत 4 मार्च को दोनों ने खौफनाक तरीके से सौरभ की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मुस्कान ने कबूल किया कि बेडरूम में सोते वक्त उसने पति के सीने में पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी ने हाथ-पैर समेत शरीर के 15 टुकड़े किए। लाश ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। इसके बाद इन टुकड़ो को नीले रंग के एक ड्रम में डालकर सीमेंट व रेत का मिश्रण डालकर जाम कर दिया गया।
शातिर दिमाग मुस्कान ने अपने पति के फेसबुक अकॉउंट से मनाली की लोकेशन के फोटो डाले, ताकि यह लगे की सौरभ मनाली में है। 15 दिन तक वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वह लोग घूम रहे हैं। खुद स्वीकार किया की वे दोनों मर्डर का जश्न एन्जॉय करने हिल्स पर चले गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…